नोएडा के युवाओं के लिए प्रेरणा: जिले से जुड़े दो अफसर पहुंचे पुलिस के सर्वोच्च पद तक

दीप चौधरी ,नोएडा। देशभर में अपनी औद्योगिक, आईटी और शहरी पहचान के लिए प्रसिद्ध गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) अब एक और वजह से चर्चा में है। देश के दो बड़े राज्यों गुजरात और राजस्थान की पुलिस व्यवस्था की कमान ऐसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के हाथों में है, जिनका सीधा संबंध नोएडा जिले से है। गुजरात के पुलिस महानिदेशक (DGP) जी.एस. मलिक का पैतृक गांव दादरी क्षेत्र का परसौल है, जबकि राजस्थान के DGP राजीव कुमार शर्मा नोएडा के सेक्टर-27 निवासी हैं।

परसौल गांव से गुजरात पुलिस के सर्वोच्च पद तक

गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र स्थित परसौल गांव का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। गांव से जुड़ाव रखने वाले जी.एस. मलिक आज गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य के पुलिस प्रमुख हैं। उनकी नियुक्ति से न केवल परसौल बल्कि पूरे नोएडा जिले का गौरव बढ़ा है। स्थानीय लोग इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

नोएडा के सेक्टर-27 का कनेक्शन राजस्थान पुलिस मुख्यालय तक

राजस्थान पुलिस की कमान संभाल रहे राजीव कुमार शर्मा का निवास नोएडा के सेक्टर-27 में है। लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले राजीव शर्मा केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। आज वे राजस्थान जैसे विशाल राज्य की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जिससे नोएडा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुआ है।

देश की सुरक्षा व्यवस्था में नोएडा जिले की मजबूत मौजूदगी

एक तरफ देश के सबसे औद्योगिक राज्यों में शामिल गुजरात और दूसरी तरफ क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान। इन दोनों राज्यों की पुलिस व्यवस्था का नेतृत्व ऐसे अधिकारियों के हाथों में है, जिनकी जड़ें नोएडा जिले से जुड़ी हैं। यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

नोएडा केवल विकास का नहीं, नेतृत्व देने वाला जिला भी

अब तक नोएडा की पहचान निवेश, उद्योग, आईटी कंपनियों और आधुनिक बुनियादी ढांचे के लिए होती रही है। लेकिन गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों के DGP पद पर जिले से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी यह साबित करती है कि नोएडा जिला देश को प्रशासनिक और पुलिस नेतृत्व भी दे रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें