[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-146 से एलजी चौक तक नया लिंक रोड जल्द खुलेगा, पांच लाख वाहन चालकों को मिलेगी राहत

विज्ञापन

नोएडा । नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना आवागमन करने वाले करीब पांच लाख वाहन चालकों का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। नोएडा के सेक्टर-146 और 147 से ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक को सीधे जोड़ने वाला नया वैकल्पिक लिंक रोड जल्द आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस सड़क के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच आवागमन आसान होगा और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध मिलेगा।

विज्ञापन

हरनंदी नदी पर पुल का निर्माण पूरा

नए लिंक रोड के निर्माण के तहत हरनंदी नदी पर पुल का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। नोएडा प्राधिकरण ने अपने हिस्से की एप्रोच रोड भी तैयार कर ली है। इससे नोएडा की ओर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब ग्रेटर नोएडा की तरफ काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।

ग्रेटर नोएडा की ओर एप्रोच रोड का काम अंतिम चरण में

ग्रेटर नोएडा की ओर जमीन से जुड़ा गतिरोध पूरी तरह सुलझने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई है। यहां एप्रोच रोड और मैस्टिक बिछाने का अंतिम चरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके पूरा होते ही लिंक रोड को आम जनता के लिए खोलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

दोनों शहरों के बीच आवागमन होगा आसान

नया लिंक रोड शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना आने-जाने वाले वाहन चालकों को सीधा वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे मौजूदा मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने और यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें