[gtranslate]
[gtranslate]

जेवर में 25 करोड़ रुपये से बनेगा 12वीं तक का आधुनिक स्कूल

नोएडा। जेवर क्षेत्र के शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अत्याधुनिक कंपोजिट स्कूल का निर्माण शुरू होने जा रहा है। सबकुछ योजना के अनुसार रहा तो उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) 25 करोड़ रुपये की लागत से इस विद्यालय का निर्माण करेगा। यहां बच्चों को एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध होगी।

विधायक ने रखी स्कूल की आधारशिला

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठानों के बीच जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने स्कूल की आधारशिला रखी। इस परियोजना के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने लगभग छह एकड़ भूमि निश्शुल्क उपलब्ध कराई है, जहां आधुनिक शैक्षणिक परिसर विकसित किया जाएगा।

स्मार्ट क्लास और आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

प्रस्तावित कंपोजिट स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल मैदान और अन्य आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा स्कूल

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि यह कंपोजिट स्कूल आने वाली पीढ़ियों की प्रतिभा, संस्कार और आकांक्षाओं को नई दिशा देगा तथा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा।tu

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें