[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, चार गिरफ्तार

विज्ञापन

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बहलोलपुर अंडरपास के पास पुलिस और लूट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कार में लिफ्ट देने के बहाने नकदी, गहने और ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर लूटने वाले गिरोह के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

सेक्टर-62 गोलचक्कर पर चेकिंग के दौरान दिखे संदिग्ध

डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुलेट और अपाचे बाइक पर सवार चार संदिग्ध तेज रफ्तार से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर चारों बदमाश भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया।

बहलोलपुर अंडरपास के पास पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के पीछा करने पर बदमाश बहलोलपुर अंडरपास के पास खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली और नोएडा के रहने वाले हैं घायल बदमाश

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल बदमाशों की पहचान दिल्ली के मीठापुर गांव निवासी विकास उर्फ कालू उर्फ कल्लू और नोएडा के बसई गांव निवासी राजेश उर्फ ढेडा के रूप में हुई है। गिरफ्तार अन्य दो बदमाशों की पहचान ग्रेटर नोएडा के सुत्याना गांव निवासी शंकर शर्मा और नोएडा के बसई गांव निवासी कपिल कश्यप के रूप में हुई है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें