[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम से मिलेगी राहत, 1200 करोड़ से बनेगी यूपी की पहली डबल डेकर एलिवेटेड रोड

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित शाहबेरी डबल डेकर एलिवेटेड रोड परियोजना की कवायद तेज हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम शुरू होगा। परियोजना पर करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन

 तीन प्राधिकरण मिलकर उठाएंगे निर्माण का खर्च

इस परियोजना की खास बात यह है कि इसके निर्माण का खर्च तीन प्राधिकरण मिलकर उठाएंगे। इसमें नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) शामिल हैं। परियोजना का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इसका उद्देश्य ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करना है।

एक मूर्ति गोल चक्कर से शुरू होगी एलिवेटेड रोड

योजना के मुताबिक, एलिवेटेड रोड का निर्माण एक मूर्ति गोल चक्कर से शुरू होगा। यह 130 मीटर रोड से होते हुए शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (एनएच-9) तक पहुंचेगी। इसकी कुल लंबाई करीब 2.5 किलोमीटर प्रस्तावित है। सड़क को तीन लेन का बनाया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी।

शाहबेरी नाले तक बनेगी डबल डेकर सड़क

प्रस्तावित योजना के तहत शाहबेरी नाले तक एलिवेटेड रोड दो मंजिला यानी डबल डेकर होगी। इसके आगे इसे सिंगल डेकर यानी एक मंजिला बनाया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश की पहली डबल डेकर एलिवेटेड रोड होगी। परियोजना पूरी होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक के आसपास यातायात व्यवस्था में सुधार होने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें