[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा: हाजीपुर और सालारपुर में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण का अभियान, 46 खसरा नंबरों की जमीन खरीदने से बचें

विज्ञापन

नोएडा।नोएडा प्राधिकरण ने हाजीपुर और सालारपुर गांवों में अवैध निर्माण और भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया है। प्राधिकरण ने 24 अक्टूबर 2026 को चिन्हित खसरा नंबरों और संबंधित मानचित्रों की सूची जारी की। अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि इन संपत्तियों की खरीद-बिक्री करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

खरीदारों को लेनदेन से दूर रहने की सलाह

प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि हाजीपुर और सालारपुर में चिन्हित जमीनों पर बनी संपत्तियों की खरीद या बिक्री से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। अधिकारियों के मुताबिक, अवैध निर्माण से जुड़ी संपत्तियों में निवेश करने पर खरीदारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पहले सीलिंग, फिर ध्वस्तीकरण की तैयारी

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण करुणेश ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत चिन्हित इमारतों को पहले सील किया जाएगा और इसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

वर्क सर्कल-8 की निगरानी में होगी कार्रवाई

इस अभियान की निगरानी प्राधिकरण के वर्क सर्कल-8 द्वारा की जा रही है। कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य उन बिल्डरों और डेवलपर्स पर शिकंजा कसना है, जिन्होंने अधिग्रहित या अधिसूचित जमीन पर बिना स्वीकृत बिल्डिंग प्लान के फ्लैट, दुकानें और मॉल बनाए हैं। प्राधिकरण ने लोगों से ऐसी संपत्तियों में निवेश करने से पहले सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें