[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में नेपाल से ओजी गांजा लाकर कॉलेजों के छात्रों को बेचते थे तस्कर, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने ओजी गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 500 ग्राम ओजी गांजा और एक क्रेटा कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के आसपास छात्रों को बेचते थे।

विज्ञापन

लखनऊ में रह रहे रायबरेली और सुल्तानपुर के निवासी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायबरेली जिले के बछरावां निवासी अमन सिंह (23) और सुल्तानपुर निवासी हरिविजय सिंह (25) के रूप में हुई है। अमन वर्तमान में लखनऊ के गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहता था, जबकि हरिविजय लखनऊ के विकास नगर में रह रहा था। शनिवार को नॉलेज पार्क-वन क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दोनों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में करते थे सप्लाई

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने नेपाल से ओजी गांजा लाकर लखनऊ, दिल्ली और एनसीआर में बेचने की बात स्वीकार की। वे गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ग्राहकों तक पहुंचाते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों और विश्वविद्यालयों के आसपास घूमकर गांजे की सप्लाई करते थे।

एक ग्राम गांजा 2500 से 3000 रुपये में बेचने का दावा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक ग्राम ओजी गांजा 2500 से 3000 रुपये में बेचते थे। वे नशे की लत में फंसे छात्रों और युवाओं को निशाना बनाते थे। गांजे की बिक्री से होने वाली कमाई आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस मामले में तस्करी के नेटवर्क और अन्य संभावित संपर्कों की जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें