[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में ग्रेनो वेस्ट में सीवर की समस्या से मिलेगी राहत, 125 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी जल्द होंगे शुरू

विज्ञापन

  ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों और सेक्टरों में सीवर की समस्या का स्थायी समाधान करने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 125 एमएलडी क्षमता के दो नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) अगले दो से तीन महीने में शुरू होने की उम्मीद है। इनके चालू होने से सीवर के पानी के शोधन की क्षमता बढ़ेगी और क्षेत्र के निवासियों को राहत मिल सकती है।

दोनों प्लांट का निर्माण कार्य पूरा

दोनों एसटीपी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल इनमें सीवेज के शोधन के लिए जरूरी उपकरण लगाए जा रहे हैं। उपकरणों की स्थापना के बाद प्लांट को चालू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इन परियोजनाओं से ग्रेनो वेस्ट में बढ़ती आबादी के बीच सीवर प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

सूरजपुर वेटलैंड में बनेगा 80 एमएलडी का प्लांट

परियोजना के तहत सूरजपुर वेटलैंड में 80 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। इस प्लांट में प्रतिदिन 80 मिलियन लीटर सीवेज के शोधन की क्षमता होगी। इसके शुरू होने से क्षेत्र में निकलने वाले गंदे पानी के निस्तारण और शोधन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बिसरख में 45 एमएलडी क्षमता का एसटीपी

दूसरा एसटीपी बिसरख में हिंडन नदी के किनारे बनाया जा रहा है, जिसकी क्षमता 45 एमएलडी होगी। दोनों प्लांट की दिवाली के बाद करीब एक महीने तक टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद इन्हें शुरू करने की तैयारी है। दोनों एसटीपी चालू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों और सेक्टरों में सीवर व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें