
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित साइट-सी की डिजाइन आर्च सोसाइटी में 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चा 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया।

दूसरे टावर से गिरने का आरोप
मृतक बच्चे के स्वजन का आरोप है कि बच्चा अपने टावर से नहीं, बल्कि सोसाइटी के दूसरे टावर से नीचे गिरा है। इस बात को लेकर स्वजन ने घटना पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
स्वजन ने की जांच और कार्रवाई की मांग
घटना के बाद मृतक के स्वजन ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। स्वजन का कहना है कि घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि बच्चे की मौत के कारणों का पता चल सके।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


