[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में निर्माणाधीन सोसायटी की 12वीं मंजिल से गिरकर कामगार की मौत, ठेकेदार फरार

विज्ञापन

नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-115 स्थित निर्माणाधीन आइवी काउंटी सोसायटी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां काम करने वाले एक कामगार की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर मौजूद कामगारों और मृतक के स्वजन में नाराजगी फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

बंगाल का रहने वाला था मृतक

सेक्टर-113 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के मौलानी निवासी जावेद के रूप में हुई है। वह निर्माणाधीन सोसायटी में फोरमैन और लेबर इंचार्ज के तौर पर काम करता था। शुक्रवार सुबह 12वीं मंजिल पर काम करने के दौरान वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों और कामगारों ने जताई नाराजगी

हादसे के बाद मृतक के स्वजन और उसके साथ काम करने वाले लोगों ने नाराजगी जताई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर कामगारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं।

फरार ठेकेदार की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद संबंधित ठेकेदार मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर हादसे के कारणों और जिम्मेदारी से जुड़े पहलुओं पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें