[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा: सलारपुर गांव को मिली बड़ी सौगात, विधायक पंकज सिंह ने किया भूमि पूजन

विज्ञापन

नोएडा। सलारपुर गांव के ग्रामीणों का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। गांव में 576.91 लाख रुपये यानी करीब 5.77 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बारात घर का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा सहित प्राधिकरण के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। आधुनिक बारात घर का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को शादी-विवाह और अन्य सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

30 हजार ग्रामीणों और लाखों प्रवासी लोगों को मिलेगा लाभ

भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि सलारपुर गांव में आधुनिक बारात घर का निर्माण कराना भारतीय किसान यूनियन और ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही है। इस मांग को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विधायक पंकज सिंह और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से अब इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि बारात घर बनने से गांव की करीब 30 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों प्रवासी लोगों को भी शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

 महंगे बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम कराने की मजबूरी होगी कम

अशोक भाटी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान की उपलब्धता बेहद जरूरी है। पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण कई परिवारों को गांव से बाहर महंगे बैंक्वेट हॉल या अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने पड़ते हैं। आधुनिक बारात घर बनने से स्थानीय लोगों को अपने गांव में ही सुविधाजनक स्थान मिलेगा और अनावश्यक खर्च से राहत मिल सकेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा कराने में सहयोग देने के लिए विधायक पंकज सिंह और नोएडा प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है और यह परियोजना सलारपुर सहित आसपास के क्षेत्र के विकास में उपयोगी साबित होगी।

 विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, अतिथियों का सम्मान और भंडारे का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान विधायक पंकज सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक भाटी और ग्रामवासियों की उपस्थिति में पंडित राजेश मिश्रा ने विधि-विधान से भूमि पूजन कराया। इसके बाद आधुनिक बारात घर का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर अशोक भाटी ने विधायक पंकज सिंह, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और अन्य अतिथियों को सम्मान की पगड़ी पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में रूपचंद मुनीम जी, झलकेश बाबूजी, पंडित भागमल शर्मा, सुखबीर प्रधान, सहदेव त्यागी और सुंदर चंदेल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। लोक गायक उधम सिंह नगर ने स्वागत एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया। कार्यक्रम के समापन पर भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा संचालित टिकैत रसोई की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें