[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में उद्यमियों को Labour Codes की दी जानकारी, PF और EPF/EPS नियमों पर भी हुआ मंथन

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। IIA Greater Noida Chapter की 37वीं मंथन गोष्ठी की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। Chapter के अध्यक्ष सरबजीत सिंह और वरिष्ठ सदस्यों ने श्रम विभाग के अपर श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विजय कुमार अपनी Enforcement Team के साथ बैठक में पहुंचे। IIA Greater Noida Chapter की बैठक में उनका यह पहला आगमन था। Chapter की परंपरा के अनुसार उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया और रामलला की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Labour Codes को लेकर उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान

बैठक में अपर श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी ने उद्योगों और MSMEs से जुड़े नए Labour Codes के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इनके प्रमुख प्रावधानों, उद्योगों पर पड़ने वाले प्रभाव और नियोक्ताओं के लिए जरूरी अनुपालन प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान उद्यमियों ने Labour Codes से जुड़े सवाल और व्यावहारिक समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अपर श्रम आयुक्त ने सदस्यों की जिज्ञासाओं का जवाब देते हुए संबंधित प्रक्रियाओं और अनुपालन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

PF और EPF/EPS के नियमों पर भी हुई अहम चर्चा

गोष्ठी के अगले चरण में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विजय कुमार और उनकी Enforcement Team के साथ PF से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में PF Contribution की बढ़ी हुई सीमा, EPF/EPS के प्रावधान, नियोक्ताओं के लिए जरूरी अनुपालन और PF से संबंधित अन्य विषयों पर जानकारी दी गई। IIA सदस्यों को अधिकारियों के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिला। उद्यमियों ने PF से जुड़ी अपनी समस्याएं, सवाल और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे, जिनका Enforcement Team ने जवाब देते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं और अनुपालन को लेकर मार्गदर्शन किया।

50 से अधिक IIA सदस्यों ने लिया सक्रिय भाग

37वीं मंथन गोष्ठी में अध्यक्ष सरबजीत सिंह, सचिव हिमांशु पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, क्षेत्रीय चेयरमैन राकेश बंसल समेत 50 से अधिक IIA सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में गोविंद राम चौधरी, J. S. Rana, साहिल, नवीन गुप्ता, अनिल अप्पन, P. P. Sharma, प्रदीप भाटी, सुशांत सक्सेना, आयुष्मान कौशिक, अब्दुल और उमर बासित सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। B2B परिचय, अधिकारियों के साथ सीधा संवाद और उद्योगों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी के आदान-प्रदान से बैठक उपयोगी रही। IIA Greater Noida Chapter ने अपर श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विजय कुमार और उनकी Enforcement Team का आभार जताया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें