[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में गांधी-शास्त्री जयंती पर बीएस मेमोरियल स्कूल में आयोजन, बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान

विज्ञापन

नोएडा। नोएडा में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बी.एस. मेमोरियल स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक स्कूल के संरक्षक राजेश अंबावत रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने बैंडेज, एंटीसेप्टिक लिक्विड, कॉटन समेत प्राथमिक उपचार में उपयोग होने वाली सामग्री को व्यवस्थित तरीके से बॉक्स में सजाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और स्कूल संरक्षक राजेश अंबावत ने दीप प्रज्वलित कर तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर की। समारोह में समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग, सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव और उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता गौरव सिंघल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कार, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

राजेश अंबावत ने संस्कार और सेवा पर दिया जोर

स्कूल के संरक्षक राजेश अंबावत ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें गांधी और शास्त्री जैसे महापुरुषों के आदर्शों और संस्कारों से परिचित कराना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि फर्स्ट ऐड बॉक्स प्रतियोगिता में बच्चों की रुचि यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी जागरूक होने के साथ आपातकालीन परिस्थितियों में दूसरों की मदद करने के लिए भी तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि यही बच्चे भविष्य में देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सपा नेताओं ने गांधी-शास्त्री के विचारों को बताया प्रासंगिक

पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने बच्चों को क्षमा, अहिंसा और स्वयं में बदलाव लाने के संदेश से प्रेरणा लेने की बात कही। अतुल यादव ने कहा कि शास्त्री जी की सादगी और गांधी जी के सिद्धांत देश की महत्वपूर्ण विरासत हैं। वहीं अधिवक्ता गौरव सिंघल ने कहा कि संकट के समय किसी की मदद करना और प्राथमिक उपचार देना मानव सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें