[gtranslate]
[gtranslate]

ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की आड़ में नियमों की अनदेखी, मनमाने स्टॉपेज पर सवारी भर रहीं बसें

विज्ञापन

नोएडा।ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की आड़ में लंबी दूरी की बसें परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी करते हुए संचालित हो रही हैं। परमिट के तहत बस संचालक को पहले से यह जानकारी देनी होती है कि बस कहां से कहां तक चलेगी और रास्ते में किन निर्धारित स्थानों पर यात्रियों को उतारा या बैठाया जाएगा। आरोप है कि कई बस संचालक इन शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं और यात्रियों को मनमाने स्थानों से बैठाकर उतार रहे हैं।

विज्ञापन

क्षमता से अधिक यात्री और माल लोड करने का आरोप

बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों के साथ अवैध रूप से माल भी ले जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। नियमों के मुताबिक टूरिस्ट परमिट वाली बसों में डिलीवरी से संबंधित सामान ले जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कई बसों में यात्रियों के सामान के अलावा अन्य माल लोड किए जाने का आरोप है। इससे बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टॉपेज की देनी होती है जानकारी

परिवहन विभाग से जुड़े जानकारों के अनुसार ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के तहत बस के निर्धारित रूट और स्टॉपेज की जानकारी देना अनिवार्य है। बस संचालकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से स्टॉपेज की जानकारी उपलब्ध करानी होती है। साथ ही यह विवरण बस संचालक के एप पर भी दर्ज किया जाना जरूरी है। इसके बावजूद नियमों से हटकर संचालन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर से रोजाना रवाना होती हैं हजारों बसें

नई दिल्ली, कश्मीरी गेट, आनंद विहार, सराय काले खां, कौशांबी, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से रोजाना बड़ी संख्या में बसें लंबी दूरी के लिए रवाना होती हैं। इनमें कानपुर देहात, कानपुर, लखनऊ, झांसी, हमीरपुर, महोबा, अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश जाने वाली बसें भी शामिल हैं। इन बसों के संचालन और परमिट की शर्तों के पालन को लेकर परिवहन विभाग की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें