
नोएडा।आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों को सड़क से हटाने की मुहिम के बीच गौतमबुद्ध नगर वाहन स्क्रैपिंग के मामले में गाजियाबाद से पीछे है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार एनसीआर से सटे चार जिलों में अब तक कुल 2037 आयु पूरी कर चुके वाहनों को स्क्रैप कराया जा चुका है।

गाजियाबाद में सबसे ज्यादा स्क्रैपिंग
आंकड़ों के मुताबिक गाजियाबाद में सबसे अधिक 704 वाहनों को स्क्रैप किया गया है। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर में 618 वाहन स्क्रैप हुए हैं। इससे साफ है कि वाहन स्क्रैपिंग के मामले में गौतमबुद्ध नगर दूसरे स्थान पर है।
हापुड़ में 429 वाहन स्क्रैप
वाहन स्क्रैपिंग की सूची में हापुड़ तीसरे स्थान पर है। यहां अब तक 429 आयु पूरी कर चुके वाहनों को स्क्रैप कराया गया है। वहीं, बुलंदशहर में 286 वाहनों को स्क्रैप किया गया है।
2037 पुराने वाहनों को हटाया गया
गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ और बुलंदशहर में मिलाकर अब तक 2037 आयु पूरी कर चुके वाहनों को सड़क से हटाकर स्क्रैप कराया जा चुका है। परिवहन विभाग की ओर से आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों को सड़क से हटाने की प्रक्रिया जारी है।


