[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा के ककराला खासपुर में बनेगा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत

नोएडा। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। शहर के ककराला खासपुर गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। केंद्र के शुरू होने के बाद आसपास के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिलने की उम्मीद है।

सीईओ के निर्देशों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की योजना

मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में गौतमबुद्धनगर के नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्यक्रम के तहत नगरीय आयुष्मान मंदिर संचालित करने की योजना पर काम चल रहा है। इसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण ने ककराला खासपुर में इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की जिम्मेदारी संभाली है।

पोर्टेबल क्लीनिक के रूप में विकसित हो रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर

नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-7 की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ककराला खासपुर में बनने वाला आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोर्टेबल क्लीनिक के रूप में विकसित किया जा रहा है। केंद्र का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है और इसे निर्धारित समय में पूरा करने की तैयारी की जा रही है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसका संचालन स्वास्थ्य विभाग, गौतमबुद्धनगर द्वारा किया जाएगा।

दूर के अस्पतालों तक जाने की जरूरत होगी कम

स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने के बाद ककराला खासपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों अथवा स्वास्थ्य केंद्रों तक जाने की आवश्यकता कम हो सकती है। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को समय और संसाधनों की बचत का भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें