[gtranslate]
[gtranslate]

दादरी के रामपुर फतेहपुर में चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या

नोएडा।दादरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर फतेहपुर में दो चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि इमरान ने अपने चचेरे भाई शाहिद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शाहिद की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

एक ही कमरे में रहते थे दोनों

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शाहिद (28) पुत्र जैनुद्दीन के रूप में हुई है। आरोपित इमरान पुत्र गयासुद्दीन है। दोनों मूल रूप से ग्राम रमई, थाना फारबिसगंज, जिला अररिया, बिहार के रहने वाले थे। दोनों दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर में मजदूरी करते थे और एक ही कमरे में किराए पर रहते थे।

विवाद की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान इमरान ने शाहिद पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पुलिस हत्या के पीछे विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

फरार आरोपित की तलाश जारी

वारदात के बाद इमरान मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है और घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें