[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में डीयूपीआर सीजन-2 टूर्नामेंट में 60 से अधिक मुकाबले, खिलाड़ियों ने जीते पदक

नोएडा।नोएडा में आयोजित डीयूपीआर सीजन-2 पिकलबॉल टूर्नामेंट में 60 से अधिक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में अंडर-14 खिलाड़ियों से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का आयोजन पिकलबॉल डॉट एआई और आफ्टरमैच की ओर से किया गया।

पुरुष वर्ग से शुरू हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता की शुरुआत पुरुष वर्ग के मुकाबलों से हुई। इसके बाद मिक्स्ड डबल्स, ओपन पुरुष डबल्स और ओपन पुरुष सिंगल्स के मुकाबले खेले गए। ओपन मिक्स्ड डबल्स में ज्योति कंधारी और जितेश कपूर की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। आशीष अग्रवाल और पारुल वाधवा को रजत, जबकि दीप वाधवान और अभि को कांस्य पदक मिला।

बिगिनर्स एवं इंटरमीडिएट डबल्स में आनंद-राघवेंद्र विजेता

पुरुष बिगिनर्स एवं इंटरमीडिएट डबल्स वर्ग में आनंद और राघवेंद्र की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रेम पाठक और गौरव शर्मा दूसरे, जबकि राकेश खेतान और सिद्धार्थ मजूमदार तीसरे स्थान पर रहे।

ओपन पुरुष वर्ग में अनमोल और अनुभव का दबदबा

ओपन पुरुष डबल्स में अनमोल मलिक और अनुभव मलिक की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संयम चौहान और जितेश कपूर को रजत, जबकि प्रेम पाठक और रूहान कपूर को कांस्य पदक मिला। वहीं, ओपन पुरुष सिंगल्स में अनुभव मलिक ने स्वर्ण पदक जीता। अनमोल मलिक दूसरे और प्रेम पाठक तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार, वाउचर, पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। तीनों कोर्ट पर खिलाड़ियों के सहयोग से 60 से अधिक मुकाबले सुचारू रूप से संपन्न हुए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें