[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-145 में बनेगा 600 मीट्रिक टन क्षमता का सीबीजी प्लांट

नोएडा।नोएडा के सेक्टर-145 में 600 मीट्रिक टन क्षमता का कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस प्लांट के जरिए शहर से रोजाना निकलने वाले जैविक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा।

कचरे से बनेगी जैविक खाद और गैस

प्लांट में जैविक कचरे को प्रोसेस कर उससे कंप्रेस्ड बायो गैस और जैविक खाद तैयार की जाएगी। इससे कचरे के निस्तारण के साथ-साथ उपयोगी उत्पाद भी तैयार होंगे।

12 एकड़ जमीन देगा नोएडा प्राधिकरण

सीबीजी प्लांट स्थापित करने के लिए नोएडा प्राधिकरण करीब 12 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। प्लांट लगाने से लेकर कचरे के निस्तारण तक की जिम्मेदारी चयनित कंपनी की होगी।

पीएसयू कंपनी के साथ होगा एमओयू

परियोजना को लेकर नोएडा प्राधिकरण की ओर से मसौदा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही निर्धारित शर्तों का पालन करने वाली पीएसयू कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया जाएगा।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें