[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वायरल वीडियो के बाद सोसायटियों में बढ़ाई गई सुरक्षा

नोएडा।ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेंदुआ देखे जाने का दावा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है, जबकि सोसायटियों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संबंधित एओए और बिल्डर प्रबंधन ने सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

ऐमनाबाद के पास का बताया जा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक जानवर कुछ देर खड़ा दिखाई दे रहा है और इसके बाद वहां से जाता हुआ नजर आता है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की परछाई भी जमीन पर दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का दावा है कि यह वीडियो ऐमनाबाद गांव के आसपास का है और इसमें दिखाई दे रहे जानवर की चाल और आकार तेंदुए से मिलते-जुलते हैं।

वन विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी गई। मंगलवार को वन विभाग और पुलिस की टीम ने आसपास के क्षेत्र में जांच की। टीम ने संभावित स्थानों का निरीक्षण किया, लेकिन वन विभाग के अनुसार मौके से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे तेंदुए या किसी हिंसक जानवर की मौजूदगी की पुष्टि हो सके।

वन विभाग ने तेंदुए की मौजूदगी से किया इनकार

वन विभाग के क्षेत्रीय प्रभारी रामअवतार चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत और वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर उन्होंने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान उन्हें किसी हिंसक जानवर की मौजूदगी का प्रमाण नहीं मिला। वन विभाग का दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करीब 11 दिन पुराना है और इसमें तेंदुए के बजाय फिशिंग कैट होने की आशंका है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें