[gtranslate]
[gtranslate]

सीएम योगी ने जापान को दिया यूपी में निवेश का न्योता, कहा- जापानी कंपनियां प्रदेश को बनाएं अपना दूसरा इंडस्ट्रियल होम

नोएडा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जापान को उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए आमंत्रित किया। यीडा के सेक्टर-10 में एस्कार्ट कुबोटा की प्रस्तावित फैक्ट्री का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान के पास दशकों के औद्योगिक विकास का लंबा अनुभव है, जबकि उत्तर प्रदेश के पास इसे आत्मसात कर आगे बढ़ाने वाली युवा पीढ़ी है।

जापानी कंपनियों को दूसरे इंडस्ट्रियल होम का न्योता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश चाहता है कि जापानी कंपनियां प्रदेश को अपना दूसरा इंडस्ट्रियल होम बनाएं। उन्होंने कहा कि जापान और उत्तर प्रदेश मिलकर राज्य में दीर्घकालिक और मजबूत औद्योगिक साझेदारी स्थापित कर सकते हैं। इससे निवेश के साथ रोजगार और तकनीकी विकास के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

जापान को बताया भरोसेमंद साझेदार

सीएम योगी ने जापान को भारत और उत्तर प्रदेश का भरोसेमंद साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता जापान की बड़ी ताकत है। जापान और उत्तर प्रदेश मिलकर भविष्य की जरूरतों के अनुरूप उद्योगों का विकास कर सकते हैं। इस साझेदारी को आगे बढ़ाने में जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JETRO) अहम भूमिका निभा सकता है।

तकनीक और स्किल डेवलपमेंट में सहयोग पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश जापान से तकनीकी सहयोग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में साझेदारी चाहता है। उन्होंने कहा कि बी2बी और बी2जी निवेश की संभावनाओं का भी लाभ उठाया जा सकता है। JETRO, इन्वेस्ट यूपी और सीआईआई के बीच त्रिपक्षीय समझौते को और मजबूत करने से दोनों पक्षों के बीच औद्योगिक सहयोग को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें