नोएडा।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न सेक्टरों में पार्कों, ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज और सड़कों के किनारे हरियाली विकसित करने के साथ उनका रखरखाव भी कराया जाएगा। इस पूरे अभियान पर 12 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।
नौ सेक्टरों में जारी किए गए करोड़ों रुपये के टेंडर
प्राधिकरण ने सेक्टर चाई-5, ओमिक्रान-1ए, केपी-2, केपी-3, ओमिक्रान-3, चाई-3, ज्यू-1, स्वर्ण नगरी और ईकोटेक-1 समेत नौ सेक्टरों में हरियाली विकास और रखरखाव के लिए टेंडर जारी किए हैं। इन कार्यों के तहत पार्कों और ग्रीन बेल्ट को विकसित करने के साथ सेंट्रल वर्ज और सड़क किनारे पौधारोपण किया जाएगा।
दो साल तक एजेंसी संभालेगी हरियाली का रखरखाव
टेंडर के तहत चयनित एजेंसियों को पौधारोपण के बाद निर्धारित अवधि तक हरियाली के रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। कई कार्यों में एजेंसी को दो साल तक पौधों और विकसित किए गए हरित क्षेत्रों की देखभाल करनी होगी।
चाई-5 में 70.21 लाख रुपये होंगे खर्च
सेक्टर चाई-5 की छह लेन सड़क के सेंट्रल वर्ज और हरित पट्टी के विकास तथा एक साल तक रखरखाव पर 70.21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत सड़क के दोनों ओर हरियाली को बेहतर बनाने और क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप देने का काम किया जाएगा।


