[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा खेल: बुजुर्ग महिलाओं से 44 लाख ठगे, मुंबई क्राइम ब्रांच बनकर डराया

नोएडा।नोएडा के सेक्टर-29 की रहने वाली सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी को साइबर ठगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर फोन किया। ठगों ने उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर खोले गए बैंक खाते में करोड़ों रुपये के लेनदेन की बात कही और उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने का डर दिखाया।

नोएडा की बुजुर्ग महिला को सात दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

ठगों ने बुजुर्ग महिला को मामले की जांच का हवाला देकर सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान ऑनलाइन सुनवाई का नाटक किया गया। वर्दी पहने ठग वीडियो कॉल पर पुलिस अधिकारी बनकर महिला को डराते रहे और किसी से संपर्क नहीं करने दिया।

ग्रेटर नोएडा की बुजुर्ग महिला भी बनी साइबर ठगी का शिकार

इसी तरह ग्रेटर नोएडा की एक बुजुर्ग महिला को भी साइबर ठगों ने निशाना बनाया। ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और संपत्ति की जांच तथा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई का डर दिखाया। महिला को दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की गई।

जेल भेजने का डर दिखाकर जमा पूंजी कराई ट्रांसफर

साइबर ठगों ने पीड़िताओं को जेल भेजने का डर दिखाया। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक उनकी जमा पूंजी की जांच की जाएगी और रकम आरबीआई के बैंक खातों में ट्रांसफर करनी होगी। इसी बहाने दोनों बुजुर्ग महिलाओं से कुल 44 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें