[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में यीडा बोर्ड का बड़ा फैसला: किसानों का मुआवजा बढ़ा, 300 एकड़ में बनेगी ताइवान सिटी

नोएडा।यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया। बोर्ड ने किसानों को मिलने वाले मुआवजे की दर में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब किसानों को 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर की जगह 4558 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा मिलेगा।

सात प्रतिशत आबादी भूखंड लेने पर भी बदली मुआवजा दर

यीडा क्षेत्र में सात प्रतिशत आबादी भूखंड लेने वाले किसानों के लिए भी नई दर तय की गई है। ऐसे मामलों में 4037 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। बोर्ड के इस फैसले से यीडा क्षेत्र के किसानों को सीधे आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

यीडा क्षेत्र में 300 एकड़ में बसेगी ताइवान सिटी

बोर्ड बैठक में यीडा क्षेत्र में ताइवान सिटी बसाने की योजना को भी मंजूरी दी गई। इसके लिए 300 एकड़ जमीन आरक्षित की जाएगी। प्रस्तावित ताइवान सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स और तकनीकी विनिर्माण से जुड़ी इकाइयां स्थापित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जापानी, सिंगापुर और कोरियन सिटी की योजनाएं नहीं चढ़ पाईं परवान

यीडा क्षेत्र में इससे पहले जापानी, सिंगापुर और कोरियन सिटी बसाने के प्रस्ताव सामने आए थे, लेकिन ये योजनाएं जमीन पर नहीं उतर पाईं। अब ताइवान सिटी की योजना को मंजूरी मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और तकनीकी विनिर्माण क्षेत्र में निवेश की नई संभावनाएं बन सकती हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें