[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-105 में हरियाली तीज की धूम, सावन के लोकगीतों पर थिरके कदम

नोएडा।नोएडा सेक्टर-105 स्थित आरडब्ल्यूए परिसर में सावन के पावन अवसर पर भव्य हरियाली तीज उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हरे और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं, बच्चों और बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों की मौजूदगी से पूरा परिसर उत्सवी रंग में रंग गया।

PMO की अधिकारी विनीता श्रीवास्तव रहीं मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की उच्चाधिकारी विनीता श्रीवास्तव शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी से आयोजन की गरिमा बढ़ी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा तीज उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

लोकगीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में सावन के पारंपरिक लोकगीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। झूलों का आनंद लेने के साथ महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूजा शर्मा, अंजना भागी, रानी गौतम, गीता दुबलिश, किरण बंसल, रानी भदौरिया, मोनिशा माथुर, शर्मिष्ठा चौहान, सोनिया गर्ग, सलोनी भारद्वाज और पुष्पा पालीवाल समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

सावन के पकवानों का भी लिया आनंद

उत्सव में शामिल निवासियों के लिए सावन के विशेष पकवानों की व्यवस्था की गई। लोगों ने चाट, टिक्की, गोलगप्पे और विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खान-पान ने भी आयोजन को खास बना दिया।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें