[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर AI जनरेटेड फर्जी वीडियो वायरल

नोएडा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में टर्मिनल बिल्डिंग से पार्किंग की ओर जाने वाले रास्ते में जलभराव के बाद इंटरनेट मीडिया पर एयरपोर्ट के नाम से कई एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में टर्मिनल बिल्डिंग और उसके बाहर भारी मात्रा में पानी भरा हुआ दिखाया जा रहा है।

टर्मिनल बिल्डिंग में पानी भरने का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्रियों को पानी के बीच से निकलते हुए दिखाया गया है। इन वीडियो के आधार पर करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने एयरपोर्ट के निर्माण पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन ने इन वीडियो को फर्जी बताया है।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताई सच्चाई

एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर एआई तकनीक से तैयार किए गए फर्जी वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। इन वीडियो में टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर और बाहर पानी भरा हुआ दिखाया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे अलग है।

टर्मिनल में कभी नहीं हुआ जलभराव

प्रबंधन के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में आज तक एक बूंद भी पानी जमा नहीं हुआ है। जलभराव की स्थिति टर्मिनल बिल्डिंग के रास्ते में सामने आई थी, जिसे सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से एयरपोर्ट के अंदर का दृश्य बताकर प्रसारित किया जा रहा है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें