[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा के कैलाश अस्पताल में 20 से ज्यादा फ्रैक्चर वाले मरीज का जटिल इलाज, 74 दिन बाद घर लौटा सबसे बेहतर न्यूज़ हेडलाइन

नोएडा।नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सकों ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय नकुल बरुआ का जटिल इलाज कर उसे नया जीवन दिया। हादसे में नकुल के शरीर में 20 से ज्यादा फ्रैक्चर हुए थे। करीब 74 दिन तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद बुधवार को उसे छुट्टी दे दी गई।

पसलियों और कूल्हे में आई गंभीर चोट

नकुल की दाहिनी पसलियों में कई फ्रैक्चर हुए थे और कूल्हे की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। इसके अलावा कमर की रीढ़, बाएं फीमर और पटेला में भी फ्रैक्चर हुआ था। हादसे के बाद उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी और तत्काल विशेषज्ञ उपचार की जरूरत थी।

भर्ती के समय ब्लड प्रेशर नहीं हो पाया रिकॉर्ड

अस्पताल के क्रिटिकल केयर ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. अनिल गुरनानी ने बताया कि नकुल को अस्पताल लाए जाने के समय उसकी सांस लेने की गति 44 प्रति मिनट और पल्स रेट 120 प्रति मिनट था। उसकी गंभीर स्थिति के कारण ब्लड प्रेशर भी रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था। चिकित्सकों ने तत्काल उसकी स्थिति को स्थिर करने के लिए उपचार शुरू किया।

74 दिन के इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौटा

चिकित्सकों की टीम ने लंबे और जटिल उपचार के दौरान नकुल की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी। कई गंभीर चोटों और फ्रैक्चर के बावजूद उपचार के बाद उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ। 74 दिन अस्पताल में रहने के बाद बुधवार को नकुल को छुट्टी दे दी गई और वह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें