[gtranslate]
[gtranslate]

सलारपुर सेक्टर-81 से सेक्टर-96 नोएडा प्राधिकरण तक तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा, 13 अगस्त को किसानों का कूच

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से 13 अगस्त को तिरंगा ट्रैक्टर-ट्रॉली यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में शामिल होने वाले किसान सुबह ठीक 9 बजे सलारपुर सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन पर अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली और तिरंगे के साथ एकत्र होंगे। यहां से किसान एकजुट होकर सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण की ओर कूच करेंगे।

सेक्टर-81 से सेक्टर-96 तक जाएगा काफिला
यात्रा का निर्धारित रूट सलारपुर सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण तक रहेगा। संगठन की ओर से किसानों से समय पर पहुंचने और यात्रा के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की गई है। हर ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है।

शांतिपूर्ण और अनुशासित यात्रा पर जोर
भाकियू ने स्पष्ट अपील की है कि पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाली जाए। किसानों से कहा गया है कि सड़क पर ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो। आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

एम्बुलेंस और आम लोगों के लिए रास्ता खुला रखने की अपील
यात्रा के दौरान एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को रास्ता देने पर विशेष जोर दिया गया है। संगठन ने किसानों से अपील की है कि किसी मरीज या आम नागरिक को आवागमन में परेशानी न हो और सड़क पर अनुशासन बना रहे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें