नोएडा।नोएडा स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि देव मंदिर में आयोजित कावड़ सेवा शिविर का 11 अगस्त को विधि-विधान के साथ समापन किया गया। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान शनिदेव एवं भगवान शिव का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं को कराया गया भोजन, श्रद्धा से ग्रहण किया प्रसाद
समापन समारोह के दौरान सभी श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई। सभी ने बड़े श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
शिविर में योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित
कावड़ सेवा शिविर को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। मंदिर समिति की ओर से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की गई।
अध्यक्ष मान सिंह चौहान ने जताया सभी का आभार
श्री सिद्ध पीठ शनि देव मंदिर के अध्यक्ष श्री मान सिंह चौहान ने कहा कि कावड़ शिविर के सफल आयोजन में सभी पदाधिकारियों, समिति सदस्यों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।


