[gtranslate]
[gtranslate]

तान्या खुराना की एकल कला प्रदर्शनी ‘Above the Firmaments’ का त्रिवेणी कला संगम में भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली/ नोएडा: समकालीन कलाकार तान्या खुराना की बहुप्रतीक्षित एकल कला प्रदर्शनी ‘अबव द फर्मामेंट्स’ का औपचारिक उद्घाटन 10 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित त्रिवेणी कला संगम की त्रिवेणी गैलरी में हुआ। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शिरडी से सांसद भाऊसाहब वाकचौरे और नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। यह प्रदर्शनी 18 अगस्त 2026 तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

उद्घाटन के मौके पर सांसद भाऊसाहब वाकचौरे ने कहाकि यह प्रदर्शनी ब्रह्मांड, चेतना, विज्ञान और आध्यात्मिकता के गहरे संबंधों की खोज करती है। हिग्स बोसॉन (गॉड पार्टिकल) की अवधारणा से प्रेरित होकर, तान्या खुराना ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से उन अदृश्य शक्तियों को उकेरा है जो पदार्थ, प्रकृति और मानव चेतना को आपस में जोड़ती हैं।

ब्रह्मांड, चेतना और आध्यात्मिकता की पड़ताल

तान्या खुराना की इन कलाकृतियों में स्याही, ऐक्रेलिक, ऑयल और लेज़र-कट कैनवस जैसी प्रायोगिक मिश्रित तकनीकों का उपयोग करके बनाई गई ये कृतियाँ दर्शकों को खगोलीय तारामंडल, आणविक संरचनाओं और जैविक पैटर्न के माध्यम से एक गहन और ध्यानपूर्ण अनुभव कराती हैं।

1999 से कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं तान्या खुराना

वर्ष 1999 से कला के क्षेत्र में सक्रिय तान्या खुराना ने भारत और विदेश की कई प्रतिष्ठित दीर्घाओं में अपनी पहचान बनाई है।
कलाकार तान्या खुराना के अनुसार, उनकी कलाकृतियाँ अस्तित्व के उस अदृश्य ढाँचे का चिंतन हैं जहाँ विज्ञान और आध्यात्मिकता का मिलन होता है। नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने इसे पारंपरिक सीमाओं से परे विज्ञान, दर्शन और कला का अनूठा संगम बताया। कला प्रेमियों, संग्राहकों और समीक्षकों के लिए यह प्रदर्शनी ब्रह्मांडीय चेतना और जीवन के अंतहीन संवाद को समझने का एक शानदार अवसर है। इस मौके संदीप अरोड़ा, विभा अरोड़ा, हेमंतजी, सुनीता, लीलाधर और दीप चौधरी जैसे गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें