[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में 530 मीटर लंबे स्काईवॉक का निर्माण शुरू, दिल्ली-मेरठ से आने वालों को मिलेगी राहत

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित मॉडल गोलचक्कर पर जीरो आकार के स्काईवॉक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर से रोजाना नोएडा आने-जाने वाले करीब आठ लाख लोगों को इस परियोजना से राहत मिलने की उम्मीद है। स्काईवॉक बनने के बाद राहगीरों को तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 530 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा होगा स्काईवॉक

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ के सर्वे के बाद इस स्थान पर स्काईवॉक बनाने का निर्णय लिया गया था। यह स्काईवॉक 530 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ा होगा। इससे मॉडल गोलचक्कर क्षेत्र में पैदल यात्रियों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

 राहगीरों के लिए लगेंगे एस्केलेटर और लिफ्ट

स्काईवॉक में लोगों की सुविधा के लिए नोएडा की तरफ दो स्थानों पर एस्केलेटर लगाए जाएंगे, जबकि नेशनल हाईवे की ओर दो लिफ्ट की व्यवस्था होगी। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों और सामान लेकर चलने वाले लोगों को भी आसानी होगी।

छह महीने में पूरा होगा 40 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट

इस परियोजना की लागत करीब 40 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। गोलचक्कर से आगे नेशनल हाईवे पर बने फुटओवर ब्रिज (एफओबी) को जोड़कर स्काईवॉक तैयार किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक निर्माण कार्य छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद राहगीरों को चारों दिशाओं में सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें