[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में ड्यूटी से गायब 4 डॉक्टरों पर कार्रवाई, एक दिन की सैलरी कटी; 3 से मांगा जवाब

नोएडा जिला कारागार में आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वाले चार डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई है। सीएमओ ने सभी चार डॉक्टरों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

 चार डॉक्टरों की लगी थी स्वास्थ्य जांच शिविर में ड्यूटी

अधिकारियों के अनुसार, रविवार को जिला कारागार में कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाना था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें फिजिशियन डॉ. प्रदीप, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सतेंद्र कुमार समेत अन्य डॉक्टर शामिल थे।

अनुपस्थिति पर पुलिस प्रशासन ने जताई नाराजगी

सीएमओ के मुताबिक, निर्धारित ड्यूटी के बावजूद चारों डॉक्टर स्वास्थ्य शिविर में नहीं पहुंचे। इससे पुलिस प्रशासन ने नाराजगी जताई। मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और वेतन रोकने का फैसला लिया।

 सरकारी ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

सीएमओ ने सीएमएस को निर्देश देकर जिला अस्पताल के संबंधित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जिम्मेदारी में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें