[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में जगह-जगह कूड़े के ढेर, स्वास्थ्य विभाग की बहाली की उठी मांग

नोएडा। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर और बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर सेक्टरवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। फरवरी महीने में नोएडा प्राधिकरण ने स्वास्थ्य विभाग को समाप्त कर उसके कामकाज को सभी वर्क सर्कल अधिकारियों में बांट दिया था। फोनरवा समेत कई आरडब्ल्यूए का कहना है कि इसके बाद से सफाई व्यवस्था कमजोर हुई है और शहर में गंदगी की समस्या बढ़ रही है।

फोनरवा ने प्राधिकरण से दोबारा विभाग बनाने की मांग की

फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स (फोनरवा) ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश को पत्र लिखकर स्वतंत्र स्वास्थ्य विभाग को फिर से स्थापित करने की मांग की है। फोनरवा पदाधिकारियों का कहना है कि पहले स्वास्थ्य विभाग ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्वच्छता, मच्छर नियंत्रण, स्वच्छता निरीक्षण और जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करता था।

वर्क सर्कल में जिम्मेदारी बंटने से प्रभावित हुए काम

फोनरवा के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग समाप्त होने के बाद सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी वर्क सर्कल अधिकारियों को दे दी गई। ये अधिकारी पहले से कई अन्य विकास कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिससे सफाई से जुड़े कार्यों की निगरानी प्रभावित हो रही है। संगठन का दावा है कि इसी वजह से शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार दिखाई दे रहा है और स्वास्थ्य विभाग की बहाली की मांग तेज हुई है।

सेक्टर-51 पार्क में हफ्तों से जमा है कूड़ा

सेक्टर-51 सी ब्लॉक पार्क में कई सप्ताह से कूड़ा नहीं उठने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, पार्क में कूड़ा जमा होने से हरियाली खराब हो रही है और लोगों ने वहां जाना कम कर दिया है। पार्क में रखे कूड़ेदान भी कई दिनों से भरे हुए हैं, लेकिन उनकी सफाई नहीं की गई है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें