[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में पिटबुल के हमले से महिला घायल, RWA ने पार्क में कुत्तों की एंट्री पर लगाई रोक

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा वन के बी ब्लॉक में रविवार सुबह पार्क में टहलाए जा रहे दो पालतू कुत्ते आपस में भिड़ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इनमें से एक कुत्ता पिटबुल नस्ल का था। दोनों कुत्तों की लड़ाई के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बचाव के दौरान महिला पर हमला

कुत्तों को अलग करने की कोशिश कर रही पड़ोस की रहने वाली गीता पर पिटबुल ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके हाथ पर काट लिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

समझौते के बाद पुलिस में नहीं हुई शिकायत

घटना के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते हैं और डॉग लवर बताए जा रहे हैं। पीड़ित महिला ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार किया और मामले की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई।

RWA ने जारी किए नए नियम

घटना के बाद रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने पार्कों में कुत्तों को ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही निर्देश जारी किए गए हैं कि यदि किसी को सेक्टर में कुत्ता घुमाना आवश्यक हो, तो उसे मुंह पर मज़ल (Muzzle) लगाकर और पट्टे से बांधकर ही बाहर निकाला जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें