[gtranslate]
[gtranslate]

पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह ने ली थी नेल आर्ट ट्रेनिंग

 नोएडा। नीट पेपर लीक मुद्दे पर जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चर्चा में आई रुचिका सिंह ने नोएडा के एक सैलून में नेल आर्ट की ट्रेनिंग ली थी। सैलून में उसने अपना नाम मैनसिल जैन बताया था।

आधार कार्ड मांगने पर नौ दिन में छोड़ी ट्रेनिंग

सैलून संचालक के अनुसार, तीन माह की नेल आर्ट ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने के बावजूद रुचिका ने अपना आधार कार्ड जमा नहीं किया। बार-बार पहचान पत्र मांगे जाने पर वह अलग-अलग बहाने बनाती रही। सख्ती बरतने पर उसने महज नौ दिन में ही ट्रेनिंग छोड़ दी।

सेक्टर-135 स्थित सैलून में सीखना चाहती थी काम

सैलून संचालक टीपी त्रिपाठी ने बताया कि करीब एक माह पहले रुचिका उनके सेक्टर-135 स्थित सैलून में आई थी। उसने नेल आर्ट सीखने में रुचि जताई और प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत पहचान पत्र मांगे जाने पर उसने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए।

पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद आया मामला चर्चा में

रुचिका सिंह का नाम उस समय सुर्खियों में आया जब नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया। इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद अब नोएडा में उसकी नेल आर्ट ट्रेनिंग और पहचान छिपाने से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें