[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में फंदे पर मिले युवक के शव पर विवाद, पिता ने हत्या की आशंका जताई

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ पर फंदे से लटके मिले हापुड़ निवासी युवक की मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। मृतक के पिता ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि बेटे की साजिश रचकर हत्या की गई और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए जंगल में पेड़ से लटका दिया गया।

इंटरनेट मीडिया पर हुई दोस्ती बनी विवाद की वजह

मृतक के पिता रामेश्वर ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके 18 वर्षीय बेटे माइंस की इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक युवती से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि युवती के स्वजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और इसे लेकर लगातार बेटे को धमकियां दी जा रही थीं।

घर पहुंचकर दी गई थी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी

प्रार्थना पत्र के अनुसार, 10 जुलाई को कुछ लोग उनके घर पहुंचे और बेटे को युवती से दूर रहने की चेतावनी दी। आरोप है कि उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इसके बाद भी आरोपित कई बार घर के आसपास आकर परिवार को डराते और धमकाते रहे।

अपहरण कर जंगल ले जाकर हत्या करने का आरोप

रामेश्वर का आरोप है कि उनके बेटे का अपहरण कर जैतपुर क्षेत्र के जंगल में ले जाया गया, जहां उसकी हत्या कर शव को पेड़ से फंदे पर लटका दिया गया। उनका कहना है कि पूरी घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है, जबकि यह सुनियोजित हत्या का मामला है।

निष्पक्ष जांच और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग

मृतक के पिता ने पुलिस आयुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सभी आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते धमकियों पर कार्रवाई की गई होती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें