[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा की करोड़ों की पार्किंग बदहाल! सेक्टर-18 में टूटा फ्लोर, गंदे शौचालय और जाम नालियों पर उठे सवाल

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मल्टी लेवल पार्किंग की बदहाल स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अमित गुप्ता ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई इस पार्किंग में रखरखाव की भारी कमी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो यह महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति पूरी तरह जर्जर हो जाएगी।

शौचालयों में गंदगी, फ्लोर टूटा, लिफ्ट में सुरक्षा व्यवस्था नदारद

अमित गुप्ता ने बताया कि दूसरी मंजिल पर बने शौचालयों की स्थिति अत्यंत खराब है। वहां न तो पर्याप्त रोशनी है और न ही नियमित सफाई होती दिखाई देती है। कई वॉश बेसिन गायब हैं और पूरा परिसर उपेक्षित नजर आता है। दूसरी मंजिल का फ्लोर कई स्थानों पर टूट चुका है तथा वहां पानी भरा हुआ मिला। वहीं ग्राउंड फ्लोर की नालियां कचरे से जाम हैं और गार्डन क्षेत्र में भी जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। इसके अलावा पार्किंग की लिफ्ट में न तो इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित है और न ही आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश, जिससे किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

करोड़ों की संपत्ति का संरक्षण करे प्राधिकरण, जिम्मेदारी भी तय हो

सामाजिक कार्यकर्ता अमित गुप्ता ने कहा कि टैक्सपेयर्स के करोड़ों रुपये से निर्मित इस पार्किंग की ऐसी दुर्दशा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग कि नोएडा प्राधिकरण तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराकर शौचालयों की मरम्मत, टूटे फ्लोर की मरम्मत, नालियों की सफाई, गार्डन का रखरखाव तथा लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराए। साथ ही, इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी की जवाबदेही भी तय की जाए, ताकि भविष्य में सार्वजनिक संपत्तियों की ऐसी उपेक्षा दोबारा न हो।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें