[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में आईटीआर की तकनीकी गड़बड़ी पर सीएमओ कार्यालय पहुंचीं 21 एएनएम, जताई नाराजगी

नोएडा स्वास्थ्य विभाग के बिसरख ब्लॉक की 21 एएनएम का इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) अटकने पर सोमवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। नाराज एएनएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंचकर स्टाफ पर शिकायत के बावजूद बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने आईटीआर में संभावित जुर्माने के लिए लेखा प्रभारी या चार्टर्ड अकाउंटेंट को जिम्मेदार ठहराया।

फॉर्म-16ए और टीडीएस में अंतर से बढ़ी परेशानी
एएनएम अर्चना राय ने बताया कि वर्ष 2026-27 के फॉर्म-16ए में 31 हजार रुपये का टैक्स दर्शाया गया है, जबकि ऑनलाइन टीडीएस शून्य दिखाई दे रहा है। पिछले 15-20 दिनों से सभी एएनएम संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रही हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके चलते उन्हें आयकर रिटर्न में जुर्माना लगने की चिंता सता रही है।

सीएमओ ने तुरंत कराई दस्तावेजों की जांच
सीएमओ कार्यालय पहुंचकर एएनएम ने अपनी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद सीएमओ ने अकाउंट विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर सभी दस्तावेजों की जांच कराई। जांच के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि आयकर विभाग के पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण यह दिक्कत आ रही है। एएनएम ने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए उन्हें परिवहन सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जाती।

एक सप्ताह में समाधान का दिया आश्वासन
उच्च अधिकारियों ने एएनएम को आश्वस्त किया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट से समन्वय कर एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने कहा कि आयकर पोर्टल की तकनीकी समस्या सामने आई है और इसे जल्द दूर कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें