[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में ,19 वर्षीय युवती का शव फंदे से मिला, जांच में जुटी पुलिस

 नोएडा।ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित एटीएस प्रस्टीन सोसायटी के एक फ्लैट में सोमवार को 19 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतका की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सोनम (19) पुत्री रामपाल सिंह, निवासी ग्राम बासखेड़ा, थाना अटरिया, जिला सीतापुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी।

एक वर्ष से कर रही थी मेड का काम
पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम पिछले करीब एक वर्ष से फ्लैट मालिक प्रशांत सिंह और उनकी पत्नी के यहां सर्वेन्ट रूम में रहकर मेड का काम कर रही थी। वह उसी फ्लैट परिसर में निवास कर रही थी।

पुलिस कर रही मौत के कारणों की जांच
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोनम ने रात के समय अपने कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें