[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा की मधुबन अपार्टमेंट AGM में बड़ा फैसला: मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा, CCTV और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

नोएडा। सेक्टर-82 स्थित मधुबन अपार्टमेंट में रविवार को वार्षिक आम बैठक (AGM) का सफल आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासियों ने भाग लेकर सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और भविष्य के विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। बैठक के दौरान निवासियों ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रबंध समिति को दिए।

महासचिव ने पेश की विकास कार्यों की रिपोर्ट, सुरक्षा सुधारों की दी जानकारी

बैठक की शुरुआत सोसाइटी के महासचिव रामानंद उपाध्याय के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने पिछले कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि निवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तथा मुख्य प्रवेश द्वारों पर आवश्यक सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी निवासियों की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी।

मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने के प्रस्ताव पर बनी सहमति

इसके बाद कोषाध्यक्ष रजनीश ने सोसाइटी की आय-व्यय का पारदर्शी लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और भविष्य की विकास योजनाओं के लिए वित्तीय आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने फंड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मासिक मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। विस्तृत चर्चा के बाद उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक हित को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की।

सीवर, बिजली और पार्कों के विकास पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक में सोसाइटी के सीवर सिस्टम को पूरी तरह दुरुस्त करने, बिजली आपूर्ति को और अधिक सुचारू बनाने तथा पार्कों के सुंदरीकरण एवं नियमित रखरखाव जैसे मुद्दों पर भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। अंत में सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश यादव ने सभी निवासियों की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आश्वासन दिया कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा, ताकि मधुबन अपार्टमेंट को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बेहतर आवासीय परिसर बनाया जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें