[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में अवैध रूप से रह रहे चीनी नागरिक का हुआ खुलासा

नोएडा एसटीएफ ने सेक्टर-93 स्थित पूर्वांचल सिल्वर सिटी से चीनी नागरिक लियाओ लान्गहुई को गिरफ्तार किया, जो वीजा समाप्त होने के बाद भी पिछले छह वर्षों से अवैध रूप से रह रहा था। उसके साथ गाजियाबाद निवासी संजीव कुमार और औरैया निवासी कौशलेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया।

अंडर इनवॉयसिंग और हवाला नेटवर्क का खुलासा

जांच में सामने आया कि लियाओ लान्गहुई फर्जी शेल कंपनियों के जरिए चीन से आयातित कच्चे माल की कीमतों में हेरफेर करता था। करोलबाग, नेहरू प्लेस समेत कई बाजारों में अंडर इनवॉयसिंग के माध्यम से सामान बेचकर करोड़ों रुपये की रकम हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए चीन भेजी जाती थी।

वीजा निगरानी और पुलिस सत्यापन पर सवाल

मामले के खुलासे के बाद वीजा निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। आरोप है कि खुफिया एजेंसियों ने सी-फॉर्म पोर्टल पर उसके वीजा की समय पर जांच नहीं की। वहीं, मकान मालिक ने भी अधिक किराए के लालच में किरायानामे का पुलिस सत्यापन नहीं कराया। अब इन सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।

2020 में खत्म हुआ था वीजा, छह साल तक नहीं चली भनक

एसटीएफ की जांच में पता चला कि चीनी नागरिक वर्ष 2018 में भारत वीजा पर आया था और उसका वीजा वर्ष 2020 में समाप्त हो गया था। इसके बावजूद वह लगातार नोएडा में रहकर गतिविधियां संचालित करता रहा। विदेशी नागरिकों के अवैध रूप से रहने के मामलों में यह एक गंभीर मामला माना जा रहा है, जिसकी जांच विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें