[gtranslate]
[gtranslate]

कैंटर चालक और परिचालक से मारपीट के छह आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर कैंटर चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कैंटर और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की।

गाली-गलौज के बाद डंडे और सरिया से हमला

हाथरस के नगला मान धाती निवासी श्यामपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैंटर पर हेल्पर हैं, जबकि जितेंद्र चालक हैं। 18 जुलाई को दोनों यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर कैंटर खड़ा किए हुए थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे वाहन सवार युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

हमले में चालक और हेल्पर घायल

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने विवाद के दौरान डंडे और सरिया से चालक और हेल्पर पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ितों ने नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा

मामले की जांच के बाद नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें