[gtranslate]
[gtranslate]

यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लोजपा रामविलास

ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है। हालांकि चुनाव अकेले लड़ा जाएगा या गठबंधन के साथ, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

अन्य राज्यों में भी मजबूत हो रही पार्टी

चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी के पंजाब और अरुणाचल प्रदेश में विधायक हैं और संगठन लगातार विस्तार कर रहा है। उन्होंने यह बातें शनिवार को नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में जीएनआईओटी कॉलेज के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान कहीं, जहां वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि हर युवा को अपनी ऐसी पहचान बनानी चाहिए, जिस पर उसे खुद गर्व हो और दूसरे लोग भी उससे प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि अपनी प्रोफाइल और व्यक्तित्व को इतना मजबूत बनाइए कि लोग आपको उदाहरण के रूप में याद करें।

संघर्ष से सफलता पाने की सीख

अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका सामना करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कभी खुद पर तरस खाने की बजाय संघर्ष करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। लगातार मेहनत और आत्मविश्वास से ही सफलता हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें