[gtranslate]
[gtranslate]

फ्लैट खरीदारों की शिकायत पर बिल्डर हरेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज

 नोएडा। घर खरीदारों से कथित ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सनशाइन ग्रुप से जुड़े बिल्डर हरेंद्र यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 406, 420 और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों में हरेंद्र यादव की पत्नी आशा यादव भी शामिल हैं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

हरेंद्र यादव सनशाइन हेलिओस, सनशाइन बिजनेस पार्क, अंतरिक्ष फॉरेस्ट और अंतरिक्ष गोल्फ व्यू जैसी परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं। दो वर्ष पहले नोएडा के सेक्टर-78 स्थित सनशाइन सोसायटी के खरीदारों की शिकायत पर थाना सेक्टर-131 पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

13 साल बाद भी अधूरी परियोजना

ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआईआर के अनुसार सेक्टर-10 स्थित गोल्फ ग्रीन रेजिडेंसी प्राइवेट लिमिटेड की परियोजना 13 वर्ष बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। परियोजना से जुड़े खरीदार लंबे समय से फ्लैट, मूलभूत सुविधाओं और अन्य समस्याओं को लेकर परेशान हैं। इस मामले में कंपनी के अन्य निदेशकों और अधिकारियों को भी आरोपित बनाया गया है।

खरीदारों की शिकायत पर जांच तेज

यह मामला रोहित गोयल, इला गोयल, शिव प्रकाश तिवारी, शिव शंकर, सुषमा कपूर, अमित वीर साहनी, पुष्पेंद्र अग्रवाल, लीला देवी और राजपाल सिंह समेत कई खरीदारों की शिकायत पर दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपितों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें