[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा एयरपोर्ट की उड़ानें बढ़ीं, फिर भी यात्रियों की संख्या उम्मीद से कम

जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन शुरू होने के मात्र 28 दिनों में 61,287 यात्रियों ने सफर किया है। एयरपोर्ट के संचालन के साथ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

कनेक्टिविटी बढ़ने से बढ़े यात्री

एक जुलाई से कई नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू होने और फ्लाइटों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। पहले एयरपोर्ट केवल चार शहरों से जुड़ा था, लेकिन बाद में इसका नेटवर्क और विस्तारित किया गया।

नवी मुंबई एयरपोर्ट से पीछे

यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के बावजूद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अभी नवी मुंबई एयरपोर्ट से काफी पीछे है। 25 दिसंबर 2025 से शुरू हुए नवी मुंबई एयरपोर्ट पर दिसंबर से मार्च के बीच 6,38,394 यात्रियों ने सफर किया था।

एक माह पूरा होने पर समीक्षा

दिल्ली-एनसीआर के दूसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में 15 जून को शुरू हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन को मंगलवार को एक माह पूरा हो गया। शुरुआती चरण में चार शहरों से शुरू हुई यात्री सेवा अब कई और शहरों तक पहुंच चुकी है, हालांकि यात्रियों की संख्या अभी अपेक्षा से कम बनी हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें