[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में कार के अंदर मिली लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिग्सन सोसायटी निवासी प्रॉपर्टी डीलर सौराज (36) की स्कॉर्पियो के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। उनकी कार सोसायटी से करीब 500 मीटर दूर सर्विस रोड पर खड़ी मिली।

गश्त के दौरान पुलिस को मिली जानकारी

रात में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो की जलती लाइटों पर पड़ी। मौके पर पहुंचकर देखा तो चालक की सीट पर सौराज खून से लथपथ पड़े थे। कार की बगल वाली सीट की खिड़की के पास एक तमंचा भी पड़ा मिला।

सीने में लगी थी गोली

प्रारंभिक जांच में पता चला कि सौराज के सीने में गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें