ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में लिफ्ट बंद, घंटों फंसा रहा परिवार

 ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रक्षा अडेला सोसायटी में शुक्रवार रात करीब 11 बजे जे टावर की लिफ्ट अचानक बंद हो गई। इस दौरान एक ही परिवार के कई लोग लिफ्ट के अंदर फंस गए। काफी देर तक लिफ्ट नहीं खुलने से परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

आपातकालीन व्यवस्था निकली फेल

लिफ्ट में फंसे लोगों ने मदद के लिए आपातकालीन अलार्म और इंटरकॉम का इस्तेमाल किया, लेकिन दोनों ही काम नहीं कर रहे थे। इससे लिफ्ट के अंदर मौजूद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना ने सोसायटी में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एओए और मेंटेनेंस पर लगाए आरोप

पीड़ित परिवार ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) और मेंटेनेंस विभाग को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि लिफ्ट के रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे निवासियों की जान जोखिम में पड़ रही है।

अलार्म दबाया, फिर भी नहीं मिली मदद

पीड़ित निवासी का आरोप है कि लिफ्ट अटकने के तुरंत बाद उन्होंने मदद के लिए आपातकालीन अलार्म दबाया, लेकिन वह पहले से ही खराब था। समय पर सहायता नहीं मिलने से परिवार को लंबे समय तक लिफ्ट के भीतर फंसे रहना पड़ा। घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने लिफ्टों की नियमित जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें