नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाला नया लिंक रोड जल्द होगा तैयार

 ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवाजाही को आसान बनाने के लिए एलजी गोलचक्कर से नोएडा के सेक्टर-145 और 146 को जोड़ने वाले मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हरनंदी नदी पर बने पुल को जोड़ने के लिए 200 मीटर हिस्से में आ रही जमीन की बाधा दूर होने के बाद प्राधिकरण ने मिट्टी भराई का काम शुरू करा दिया है।

16 किलोमीटर का सफर होगा कम

परियोजना पूरी होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आने-जाने वाले लोगों को एक नया वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे यात्रियों को करीब 16 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगा।

700 मीटर सड़क का होना है निर्माण

दरअसल, हरनंदी पुस्ता के उस पार नोएडा की ओर करीब 700 मीटर लंबी सड़क बनाई जानी है। यह सड़क पुल को मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम करेगी और दोनों शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।

दो खसरा नंबरों के कारण अटकी थी परियोजना

परियोजना के निर्माण में लगभग 200 मीटर भूमि दो खसरा नंबरों से जुड़े विवाद के कारण उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। इसी वजह से सड़क निर्माण का कार्य लंबे समय से रुका हुआ था। अब बाधा दूर होने के बाद निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें