जिला तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

नोएडा। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न स्कूलों और स्पोर्ट्स अकादमियों के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 1500 मीटर फ्री-स्टाइल, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक सहित कुल 38 स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए।

राज्य प्रतियोगिता के लिए मजबूत दावेदारी

विजेता खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश सब-जूनियर एवं जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के लिए मजबूत दावेदारी पेश की। चयनित खिलाड़ी 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

1500 मीटर फ्री-स्टाइल में थेटिस अकादमी के अयान कपूर और वरुण तथा प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी की सान्वी बहरी ने स्वर्ण पदक जीते। 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में डीपीएस के औरम विष्ट, जय स्पोर्ट्स अकादमी के अयान विष्णोई, ज्ञानश्री स्कूल के शिवांश मिश्रा, प्रज्ञान स्कूल की आरोही रॉय, प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी की मायरा गुप्ता और उत्सा गंगवार तथा थेटिस अकादमी की भाविका चौधरी अपने-अपने वर्ग में विजेता रहीं।

बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई और ब्रेस्टस्ट्रोक में भी शानदार प्रदर्शन

50 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में बाल भारती पब्लिक स्कूल, डीपीएस नोएडा, ज्ञानश्री स्कूल, जय स्पोर्ट्स अकादमी, प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी, श्री साईं अकादमी, स्पर्श ग्लोबल स्कूल, पारिनिका स्विमिंग क्लब और थेटिस अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर उत्साह बढ़ा दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें