नोएडा सेक्टर-39 जिला अस्पताल पर संजीव कुमार ने लगाए लापरवाही के आरोप, सीएमओ से कार्रवाई की मांग

 नोएडा सेक्टर-51 निवासी और डीडीआरडब्ल्यूए (DDRWA) महासचिव संजीव कुमार ने जिला अस्पताल, सेक्टर-39 की इमरजेंसी सेवाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपनी घरेलू सहायक (मेड) की बेटी को भर्ती कराने अस्पताल पहुंचे थे, जहां मरीजों के साथ दुर्व्यवहार और लापरवाही देखने को मिली।

घायल महिला के उपचार में देरी का आरोप

संजीव कुमार का आरोप है कि इसी दौरान सड़क हादसे में घायल एक महिला को उसका पति इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन करीब 45 मिनट तक डॉक्टर ने मरीज का परीक्षण नहीं किया। उनका कहना है कि केवल ड्रेसिंग और प्राथमिक उपचार किया जा रहा था, जबकि डॉक्टर द्वारा मरीज की स्थिति का प्रत्यक्ष परीक्षण नहीं किया गया। आरोप है कि इससे नाराज परिजन बिना उपचार कराए मरीज को दूसरे अस्पताल ले गए।

मेड की बेटी के इलाज को लेकर भी जताई नाराजगी

संजीव कुमार ने दावा किया कि उनकी घरेलू सहायक की बेटी को भी शुरुआत में भर्ती नहीं किया जा रहा था। उनके अनुसार, पूर्व सीएमएस डॉ. अजय अग्रवाल और डीडीआरडब्ल्यूए अध्यक्ष एन.पी. सिंह की सिफारिश के बाद ही बच्ची को भर्ती किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरजेंसी में मरीज का रक्तचाप तक नहीं जांचा गया और डॉक्टरों का रवैया सहयोगात्मक नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में गरीब मरीजों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है।

प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग

संजीव कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को समय पर और सम्मानजनक उपचार मिल सके।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें